Jaswant Nagar Vidhan Sabha Results 2022: शिवपाल यादव की बड़ी जीत, भाजपा के ‘विवेक’ को 90 हजार वोट से हराया

जसवंत नगर विधानसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें जनता का फिर से आशीर्वाद मिला है. इस बार शिवपाल सिंह ने 90 हजार से ज्यादा वोट से भाजपा के विवेक शाक्य को हराया है। वहीं, बसपा के ब्रजेंद्र सिंह 17 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
अतुल यादव
इटावा। जसवंतनगर विधानसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव जीत गए हैं। उन्होंने करीब 90 हजार वोटों से भाजपा के विवेक शाक्य को हराया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे हैं। बता दें कि जसवंत नगर विधानसभा सीट इटावा जिले का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि जसवंतनगर सीट को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां से सात बार मुलायम सिंह यादव चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए ये सीट खाली कर दी थी।
जसवंत नगर से शिवपाल भी पिछले लगातार पांच चुनाव जीत चुके हैं और मौजूदा समय में इसी सीट से विधायक भी हैं। अभी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मुताबिक, शिवपाल यादव को एक लाख 58 हजार 531 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के विवेक शाक्य को 68 हजार 454 वोट मिले हैं. बहुजन समाज पार्टी के ब्रजेंद्र सिह को 17 हजार 435 वोट मिले हैं. बता दें कि जसवंत नगर विधानसभा सीट से इस बार 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिनमें दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के ज्ञानेश कुमार को मात्र 512 वोट हासिल हुई हैं।