‘चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा निशुल्क एंबुलेंस/सहायता वाहन सेवा प्रदान की जा रही

अनुराधा सिंह
लखनऊ। कोरोना काल में इस लॉकडाउन पीरियड में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क एंबुलेंस/सहायता वाहन सेवा प्रदान की जा रही है। जो कि लखनऊ शहर में कहीं भी जाने के लिए निशुल्क है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी है। अस्पताल से घर या घर से अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर आदि जाने के लिए आप संस्था को संपर्क कर सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष ओम सिंह बताती हैं कि 24 अप्रैल से एंबुलेंस को चलाने की योजना थी लेकिन वह स्वयं बीमार पड़ गई इसके बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पिछले 20 दिनों से एंबुलेंस की निशुल्क सेवा दे रही है। यह सेवा कोविड और नान कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध है।


इसके अलावा संस्था द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जा रहा है। एंबुलेंस सेवा तथा राशन संबंधी सहायता के लिए आप संस्था की अध्यक्षा ओम सिंह को 831 849 0954 पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं। ओम सिंह द्वारा लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर राशन आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले साल से अब तक संस्था द्वारा लगभग 5000 जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन का सहयोग किया जा चुका है। लखनऊ शहर के विभिन्न अस्पतालों के गार्ड तथा वर्कर्स को हेल्थ सप्लीमेंट्स जैसे कैल्शियम ,विटामिन सी, मल्टीविटामिन, आयरन आदि के सप्लीमेंट्स भी प्रदान किए जा चुके हैं। यह अभियान यूं ही चलता रहेगा।