उजास संस्था ने पितृपक्ष अमावस्या पर लोगो के साथ मिलकर किया तर्पण

● नेहा वर्मा
कानपुर नगर। पितृपक्ष की अमावस्या के आखिरी दिन लोगों ने अपने पितरों के तर्पण के लिए सरसैया घाट पर पहुंच कर उनका तर्पण करते हुए आशीर्वाद की कामना की।

उजास सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. आभा द्विवेदी ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में पितृपक्ष की अमावस्या तिथि पर देश के विभिन्न तटों पर अनेक श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण किया गया। ऐसे भी अनेक श्रद्धालु धन व संसाधनों के आभाव में चाह कर भी अपने पितरों का तर्पण इत्यादि कर्म नहीं कर पाते है। ऐसे में सामाजिक क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका में रहने वाली संस्था उजास सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी ने ये बीड़ा उठाते हुए। यह कार्य अपने कंधे पे उठाया है और साधन विहीन लोगों के साथ-साथ मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का तर्पण कर उनके मोक्ष प्राप्ति के मार्ग में अपना सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के तर्पण के लिए घाटों पर पेय जल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण समस्त श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व जलपान की भी उचित व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्ष डॉ. आभा द्विवेदी, अर्पित अवस्थी, सरोज झा, विवेक द्विवेदी, अर्चना शुक्ला, विक्रान्त श्रीवास्तव, श्रुति गुप्ता, शालनी जायसवाल, शिवम गुप्ता बाबा, प्रतीक कान्त शुक्ला, दिव्यांशु शर्मा, कुमार विजय, ऋषि तिवारी, संदीप त्रिपाठी, प्रशांत झा, अनुज अटल, अजय मिश्रा उपस्थित रहे।